प्रश्नोंत्री प्रतियोगिता संविधान दिवस (26 नवम्बर 2025)


 

कक्षा 8-A के विद्यार्थियों के लिए संविधान दिवस (26 नवम्बर) के अवसर पर Waygorund प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से पुस्तकालय क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान, उसके मूल सिद्धांतों तथा नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

क्विज़ में संविधान के निर्माण, संविधान सभा, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों, प्रमुख अनुच्छेदों तथा संविधान निर्माताओं से संबंधित प्रश्न शामिल थे। सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान व समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी:

  1. प्रथम स्थान महजबीन 

  2. दूसरा स्थान  निष्ठानील पाठक 

  3. दूसरा स्थान निशात 

  4. दूसरा स्थान हरजीत भरहाली

  5. दूसरा स्थान अभिक कौशिक चौधरी

Waygorund प्लेटफ़ॉर्म पर क्विज़ सुचारु रूप से संचालित हुई, और छात्रों ने बिना किसी कठिनाई के सभी प्रश्नों का उत्तर दिया। इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में अध्ययन रुचि, तर्क क्षमता और संविधान संबंधी ज्ञान में वृद्धि की।

अंत में, सफल प्रतिभागियों को सराहा गया और सभी विद्यार्थियों को संविधान दिवस का महत्व समझाया गया। यह कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

No comments:

Post a Comment